बाराबंकी। विधानसभा हैदरगगढ़ 272 के विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव का कोठी चैराहे पर फूल माला पहनाकर समाजवादियों ने जोरदार स्वागत किया। आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के युवा नेता धर्मेंद्र यादव, मिश्री लाल यादव, शैलेंद्र यादव उर्फ पिंटू यादव समेत अन्य दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए हमारे संवाददाता श्रवण चैहान को बताया कि हमारी समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव कोठी चैराहा आए थे जिनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और आगे की रणनीति के बारे में भी चर्चा की गई।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

