

बाराबंकी। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किए गए। जिसमे बाराबंकी जिले के गौरव को बढ़ाने वाले हाई स्कूल के छात्र प्रदेश में द्वितीय प्राप्त अभिमन्यु वर्मा एवं पांचवा स्थान नीतीश कुमार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिलकर उनको बधाई शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री आकाश पटेल रुद्र ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा इस वर्ष का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम एक प्रेरणा की तरह से लिया जा सकता है कि ग्रामीण परिवेश में अत्यंत कम संसाधनों में रहकर भी जिस तरह इन छात्रों ने प्रदेश में स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है बाराबंकी जिले के लिए गौरव का विषय है इससे सभी छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिलती है कि हम कम संसाधनों में रहकर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते है और सबसे गौरव का विषय है प्रदेश में स्थान प्राप्त करने वाले बाराबंकी के दोनों छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी हैं। जिला प्रमुख सौरभ सूर्यवंशी ने मेधावीओं से वार्ता करते हुए उनके आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा की और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर। इस अवसर पर निशांत द्विवेदी, सूर्यान्शु शर्मा, सलामुद्दीन मलिक, अभय प्रताप, राजन, शिवम आदि उपस्थित रहे।
Related Posts

