सड़को में गड्ढे या गड्ढो में सड़क! जनप्रतिनिधि सड़कों का नही दे रहे ध्यान

संपादक आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। भाजपा सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान हो या सांसद विधायक से गुहार हो यहां कोई सुनने को तैयार नही है। चुनाव में प्रत्याशी भले बड़े बड़े वादे करते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद सिर्फ वादे ही रह जाते है। ऐसे ही हालात कुछ बंकी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहादुरपुर के निवासियों की है। जहाँ सड़को के हालात बद से बत्तर है, वर्षो से सड़क जर्जर की अवस्था मे है। यहां के निवासियों का सड़क से निकलना दूभर है। लेकिन यहां के हालात कब सुधरेंगे यह बड़ा प्रश्न है। यहां की स्थित से सांसद-विधायक परिचित होने के बाद भी नजर अंदाज कर रहे है। यहां के निवासियों का यह कहना है कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था सड़के गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। लेकिन यहाँ तो सड़के गड्ढा युक्त हो गयी है। बरसात के मौसम में लोग वाहनों से कई बार गिर चुके है। यह सब छोड़िये लोगो का पैदल चलना दूभर है। फिर भी सरकार व प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

संपादक आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!