बाराबंकी। केन्द्रीय नेतृृत्व के निर्देश पर डीजल पेट्रोल के दामो में कमी को लेकर बुधवार को कांग्रेसजनो ने जनपद के समस्त तहसीलो पर धरना प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को 5 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर डीजल-पेट्रोल पर बढे दामो को तत्काल वापस लेने की मांग जनपदीय प्रभारियो से साथ की। उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने देते हुये बताया कि तहसील नवाबगंज में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाल, हैदरगढ तहसील मंे प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, तहसील रामनगर में पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा तथा ज्ञानेश शुक्ला, तहसील सिरौलीगौसपुर में तथा रामसनेहीघाट में कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, तथा फतेहपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी आदर्श पटेल की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया। जनपद की समस्त तहसीलो पर धरना प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन का ज्ञापन प्रेषित करने वालो में मुख्यरूप से सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, के.सी. श्रीवास्तव, सिद््दीक पहलवान, सिकन्दर अब्बास रिजवी सहित तहसील स्तर पर कांग्रेसी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

