बाराबंकी। शहर के पुलिस लाइन चैराहे के निकट अवध चिल्ड्रेन हास्पिटल का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए फीता काट कर किया। श्री गोप ने कहा कि डॉ. शाकिब बच्चों के बहुत अच्छे डाक्टर हैं इन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश में रहकर की है, उन्होंने पूरे अस्पताल का भ्रमण करने के बाद देखा कि डॉ. शाकिब ने बड़ी मेहनत से अस्पताल को बनाया है सारी मशीनें लगाई है जिससे अब लोगों को लखनऊ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इस समय बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, मास्क और सेनिटाइजर का इस्तमाल करते रहे जरूरी काम हो तभी बाहर निकले, भीड़भाड़ में जाने से परहेज करें। उद्घाटन में मुख्य रूप से हाजी वसीम बेलखरा, डॉ कुलदीप सिंह, हाफिज अयाज अहमद, राजेश यादव राजू, पंकज गुप्ता पंकी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स

