चालक व परिचालकों को दिया माॅस्क

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। बायू हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जावी किदवई ने बुधवार को बस स्टाप पर चालक, परिचालक और यात्रियों को माॅस्क दिया और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई। बायू हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जावी किदवई ने बुधवार की सुबह फैजाबाद रोड स्थित बस स्टाप पर बस चालक, परिचालक और यात्रियों सहित 110 लोगों को माॅस्क एवं 40 सैनिटाइजर निःशुल्क वितरण किया गया है। जावी किदवई ने चालक, परिचालक और यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए हम लोगों को सुरक्षित रखने के जागरुकता की जरूरत है। जिसमें हम लोगों को गम्भीरता से लेने की जरूरत है। बिना काम के घरों से बाहर न निकले यादि निकलते ही है तो मंस्क लगा कर निकले इसके अलावा समय समय पर सैनिटाइजर भी करते रहे। जिसके लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री हम सब लोगों से अपील भी करते है। जिसको सफल बनाने के लिए हम सभी को गम्भीरता से लेने की जरूरत है। इस मौके पर एंटी क्राइम ब्यूरो टीम फराज किदवई, चैधरी फैजान अली, चैधरी असद सिद्दीकी,अयाज आफताब मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!