संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने वुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-बडागांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। तथा जनसहयोग की अपील की। जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी बड़ी समस्या है ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं सचेत रहे और भीड़भाड़ में न जाय श्री सिद्दीकी ने संचारी रोग नियंत्रण में सभी के सहयोग की अपील की। अधीक्षक डा० विनोद कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आशा कार्यकत्री हर घर जाकर लोगों को दिमागी बुखार से बचाव एवं इसके लक्षणों तथा उपचार सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगी। इस मौके पर डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. हारून, डॉ. सर्वेन्द्र, डॉ. दिव्या सिंह, पंकज कुमार, अर्जुन वर्मा,रीना श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव, रोहित राय, उमंग मेहरोत्रा व लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!