सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम ने सुनी समस्याए तहसील नवाबगंज में कुल 134 प्रार्थना प्रस्तुत हुए

जिला ब्यूरो सगीर अमान उल्ला बाराबंकी

बाराबंकी। तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। तहसील नवाबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्यायें सुनते हुए और उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील नवाबगंज में कुल 134 प्रार्थना प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व विभाग से सम्बन्धित 65 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 30 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 18 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 3 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागांे से सम्बन्धित 18 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

बाक्स
पांच का निस्तारण
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व सन्दीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी रामनारायण यादव के संयोजन मे हुआ। जिसमे कुल 50 प्रार्थना पत्र आये 5 प्रार्थना पत्रो का मौके पर निस्तारण भी किया गया। दिवस मे बीडीओ कमलेश कुमार, सन्तोष कुमार सिंह, अर्चना वर्मा, आरपी शर्मा, रोहित सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!