देश की आत्मा किसानों में बसती है: संतोष सिंह भाकियू भदौरिया राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर गणेशपुर बहराम घाट बाराबंकी केंद्रीय कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में लगभग दो दशक से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने संगठन की सदस्यता ली सदस्यता के उपरांत सर्वसम्मति से संतोष सिंह एडवोकेट को भाकियू भदौरिया का राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया। उपस्थित दर्जनों पदाधिकारियों ने मनोनीत राष्ट्रीय सलाहकार श्री संतोष सिंह एडवोकेट का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री संतोष सिंह ने कहा देश की जान किसानों में बसती है भोजन के बगैर अधिक समय तक कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं रह सकता इसलिए किसान देशवासियों के लिए फरिश्ता है जिसका महत्व हम सभी को समझना संगठन ने आज जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे निभाने की पूरी कोशिश करूंगा एक अधिवक्ता होने के नाते किसानों को न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश करूंगा,राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने कहा संगठन को स्वच्छ छवि के संतोष सिंह एडवोकेट के संगठन में आने से किसानों को बल मिलेगा जिसकी संगठन को जरूरत थी,राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर छत्रसाल सिंह,राष्ट्रीय संयोजक बाबादीन चैहान,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ रामकुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव कृष्णपाल शर्मा दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कुमार चैहान,राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शिवानी सिंह,राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद साबिर, संतोष कुमार शुक्ल, ध्रुव कुमार सिंह, सुजीत कुमार, गणेशपुर प्रवीण कुमार अवस्थी दीपू सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

