राष्ट्रीय जागरण मंच ने फूंका चाइना राष्ट्रपति का पुतला
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। वृहस्पतिवार को नगर के छाया चैराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में चाइना राष्ट्रपति शीजिंनपिंग का पुतला व चाइनीज सामानों का दहन किया गया। घंटाघर से जुलूस की शक्ल में चाईना विरोध में नारे लगाते हुए छाया चैराहे पर पुतला दहन किया गया। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग चाईना बार्डर पर जाकर लड़ तो नहीं सकते लेकिन चाइनीज सामानों का वहिष्कार कर उसकी अर्थ व्यवस्था को भारी चोट पहुंचा सकते हैं। राष्ट्रीय जागरण मंच चाइना से तिब्बत की आजादी की मांग करता है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, देवराज त्रिपाठी, विजय गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, रुद्र अवस्थी, हरीश चंद्र गुप्ता, हरीश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, दुखहरन तिवारी, रवि श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, मनीष यादव, व अवधेश यादव आदि ने जमकर चाइना विरोध में नारेबाजी की।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

