मसौली बाराबंकी। गोण्डा-बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के 25 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने से पीएसी परिसर में हड़कम्प मच गया। इससे पूर्व 24 जून को 4 जवानों के कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जो कुछ दिन पहले लखनऊ से डियूटी से वापस आये थे। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में उस समय लोग दहशत में आ गये जब एक साथ 25 लोगो की जाँच रिपोर्ट में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये कोरोना पॉजिटिव सभी जवानों को एल 1 चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पूरे वाहिनी परिसर को नगर पालिका के सहयोग से सैनिटाइज किया गया है। पॉजिटिव जवानों के सम्पर्क में रहने वाले जवानों को पीएसी परिसर में ही बने क्वारंटाइन सेन्टर में क्वारंटाइन किया गया है। इससे पूर्व 24 जून को भी 4 पीएसी कर्मियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। इसी क्रम में सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद महिला को एल 1 चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पूरे गांव में दवा का छिड़काव किया गया है। कोरोना पीड़ित महिला दो दिन पूर्व अपने पति एव डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली से बेहटा आयी थी। मौके पर ग्राम प्रधान निसार राइन सफदरगंज पुलिस एव लेखपाल की मदद से पूरे गांव में दवाओं का छड़काव कर मुख्य रास्तो को बन्द कर दिया गया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

