शिक्षकों को टार्चर करना बंद करे विभाग: पवन वर्मा

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। उत्तर प्रादेशीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर समस्याओ के 8 बिंदुओ पर मांग पत्र देकर जल्द निपटारे की बात कही है। संघ के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री विजेंदर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुमताज अहमद ने बीएससे को पत्र देकर कहा कि मार्च से अब तक स्कूलों में सफाई कर्मी नही पहुचा बारिश के मौशम में घनी घास से स्कूल परिसर जंगल जैसा हो गया है। जिसे साफ कराया जाए। शिक्षकों ने कहा कि कोविड 19 के तहत जिन स्कूलों को कवारेन्टीन सेंटर बनाया गया है उन्हें सेनेटाइज किया जाए। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों के प्रातिनिधि मंडल ने इस बात की नाराजगी जताई कि ब्लाक से एक ही सूचना को बार बार मंगवा कर बेवजह टार्चर किया जाता है। किताबो को स्कूल भेजने की व्यवस्था विभाग खुद करे। शिक्षकों के साथ मजदूर जैसा व्यवहार न किया जाए। कई महिलाएं साधन विहीन है जो काफी परेशान होती है कुन्तलों किताबे ढोने में। शिक्षकों ने कहा कि उपार्जित चिकित्सीय, बाल्य देखभाल अवकाशों को मानव सम्पदा पोर्टल पर चढ़ाया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रातिनिधि मंडल ने कहा कि जिले के कई शिक्षक गंभीर रूप से बीमार है। जिन्हें वर्तमान डियूटी से अलग रखा जाए ऐसी सरकार की मंशा भी है। शिक्षकों के नामिली फार्म आवश्यक रूप से भराये जाने चाहिए।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!