पौधारोपण कार्यक्रम आज

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। वृक्षारोपण अभियान के तहत विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं पंचायत राज विभाग के तहत 83 हजार पौधे रोपित किये जायेंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने बताया कि 5 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्र की 56 ग्राम पंचायतों में 70 हजार 672 वृक्ष मनरेगा योजना एव 12 हजार वृक्ष पँचायत राज विभाग द्वारा रोपित किये जायेंगे मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 1262 पेड़ सार्वजनिक स्थानों, सरकारी स्कूल, कॉलेज भवनों, सड़क किनारे, चारागाह सहित उन स्थानों पर भी किए जाएंगे जहां पर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। रविवार 5 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण अभियान में ज्वांइट मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ग्राम पंचायत प्यारेपुर सरैंया स्थित गौसेवा आश्रय स्थल एव ग्राम पंचायत चिलौकी में खलिहान की भूमि पर पौधारोपण करेंगे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!