कार को ट्रक ने मारा साइड कार सवार 4 घायल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार सवार दो बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची भेलसर चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह कुशीनगर से नोयडा जा रही कार संख्या यूपी 16 सीएन 6284 जैसे ही नवीन मंडी के पास पहुंची तभी पीछे से जा रहे अज्ञात ट्रक ने कार को साइड मार कर दिया जिसमें दो बच्चों सहित कार सवार 4 लोग घायल हो गए और ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।घटना की सूचना नवीन मंडी के पास के लोगों ने भेलसर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंकर कार सवार घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया।भेलसर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में ग्राम व पोस्ट दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी धनन्जय पांडेय पुत्र रामाधार पांडे 45 वर्ष,वंदना पांडे पत्नी धनन्जय पांडेय 40 वर्ष,रितीश पांडेय 12 व आयुष 9 वर्ष घायल हो गए जिन्हें सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया।बताया कि साइड मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।अभी कोई तहरीर नही मिली है।

Don`t copy text!