पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने के लिए कांग्रेसियों ने ब्लॉक स्तर पर सौंपा ज्ञापन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपकर डीजल पेट्रोल में बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग किया।

रूदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओँ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए डीजल और पेट्रोल की बेतहाशा बढ़े कीमतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए डीजल पेट्रोल में बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए विकास खण्ड रूदौली में खण्ड विकास अधिकारी/डीसी मनरेगा की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को तारिक़ रूदौलवी की अगुवाई में मांगपत्र सौंपा।इस मौके पर मसरूर खान,सिराज मुस्तफ़ा,मो0 सद्दाम,आदिल अहमद,हाफिज रईस,कृष्णा कौशल आदि मौजूद रहे।
वहीँ ब्लाक कांग्रेस कमेटी मवई के अध्यक्ष परमानंद शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी राम विलास को सौंपा।मवई में मांगपत्र सौंपने वालों में पीसीसी सदस्य मुनीर अहमद खां,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी अकील खां,महासचिव मान सिंह,मुजतबा खां,राम कृष्ण शुक्ला,सैयद हुसैन,शिव कुमार मौर्या,हरिकेश प्रधान,शारिक खां,बैजनाथ,मो0 शुऐब खां आदि लोग उपस्थित थे।

Don`t copy text!