गुलजार फाऊंडेशन कर रहा करोना योद्धाओं का सम्मान समाज सेवी हाजी सरवर अली रिजवी एवं शिवम सिंह कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। स्थानीय लखपेड़ाबाग बाग मैरिज लॉन मैं गुलजार फाउंडेशन एवं प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तत्वावधान में आयोजित कोरोना योद्धा का सम्मान समारोह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदीप सारंग जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं सभासद रोहिताश दीक्षित आलोक वर्मा सभासद दशहरा बाग की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव प्रदीप सारंग जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि करो ना जैसी वैश्विक महामारी में सभी लोगों ने आगे बढ़कर सेवा कार्य किया है वह लोग काबिले तारीफ है पारूल शुक्ला ने मंच का संचालन किया गुलज़ार फाउंडेशन कि अध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि जो लोग कोरोना वैश्विक महामारी में अपनी सेवाएं दे रहे थे कोरोना योद्धा के नाम से सम्मानित किया जाता है
उन्हें सम्मान मिलना चाहिए गुलजार फाउंडेशन इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है और लोगों को सम्मान देने में कभी पीछे नहीं रहता सम्मान पाने वालों मोहम्मद सबाह और राखी सिंह , प्रोमिला, सुमन श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, एवम् काफी संख्या में पत्रकार बंदू एवम् रेड क्रॉस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे राजेश कश्यप रत्नेश कुमार गौतम, शाइस्ता अख्तर तथा काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे संस्था के सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में गुलजार फाउंडेशन की सचिव ने सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि जो लोग समाज में अच्छा काम किया है हमारी संस्था हमेशा उन लोगों के साथ हैं। वहीं दैनिक भू मित्र कार्यालय पहुँच कर संस्था की अध्य्क्ष आशा सिंह एवं सचिव गुलज़ार फातिमा ने लाक डाउन के समय ज़रूरतमंदों की मदद करने एवं कोविड-19 में सराहनी जागरुकता हेतु समाज सेवी हाजी सरवर अली रिजवी को कोरोना योद्धा सम्मान का प्रमाण पत्र एवम पौधा देकर सम्मानित किया , तथा सराहनीय कार्य हेतु शिवम सिंह को भी प्रमाण पत्र एवम पौधा देकर सम्मानित किया ।
Related Posts
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

