कर्मचारी संघ ने प्राइवेट ट्रेन के विरोध में सांसद को ज्ञापन दिया
मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्यूज24टाइम्स
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री आई पी एस चौहान ने कानपुर नगर सांसद सत्यदेव पचौरी जी एवं अकवपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले जी को 109 प्राइवेट चलाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ निजीकरण/निगमीकरण के खिलाफ सरकार के सामने खड़ी हो गई है। सभी पब्लिक सेक्टर को धीरे धीरे निजीकरण की राह पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। जिसके विरोध में सांसद महोदय के आवास पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कांत अवस्थी के नेतृत्व में सभी महासंघ उपस्थित थे, जिसमें डिफेंस, डाक, रेलवे, केस्को, नगर निगम, एलआईसी, पैराशूट, जल विभाग, वाहन चालक संघ आदि के महामंत्री उपस्थित थे। बीएमएस प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय के साथ रेलवे से कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, संगठन मंत्री राजाराम मीणा, मिडिया प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, ट्रैकमैंटेनर एशोसिएशन के महामंत्री मनोज यादव, लोको शाखा से अर्जुन यादव, सुभाष जी आदि मौजुद थे।
मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्यूज24टाइम्स

