नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने के लिए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच मुलाकात का क्या मुद्दा था ये फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन इन दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। राष्ट्रपति भवन की तरफ से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि पीएम और राष्ट्रपति के बीच कई राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि दो दिन पहले ही पीएम मोदी लद्दाख से लौटे हैं। वहां उन्होंने गलवान घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने सीमा के हालात का जायजा लेने के बाद सैनिकों को संबोधित भी किया था।
Related Posts

