कुख्यात के करीबियों की बन रही लिस्ट
लखनऊ । आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले विकास दुबे के 36 घंटे से अधिक समय से पकड़ से बाहर होने से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार और अपनी साख बचाने के लिए हर संभव जतन में जुटे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विकास दुबे से जुड़े सभी पार्टियों के नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के नाम की लिस्ट तैयार करवा रहे हैं। इस काम में खुफिया विभाग के साथ ही कई प्रमुख लोगों को लगाया गया है। भाजपा के जिन लोगों के संबंध विकास दुबे से बताए जा रहे हैं, उन सभी से संबंधों के बारे में पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है। यह सब बहुत गोपनीय तरीके से चल रहा है। पता चला है कि जिन नेताओं पर शक की सुई घूम रही है, उन्हें स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने को कहा गया है। इस घटना के बाद सरकार के एक मंत्री के साथ वायरल हो रही विकास दुबे की फोटो को लेकर भी योगी सरकार छानबीन कर रही है।
संगठन और सरकार के स्तर पर पूछताछ
Related Posts

