बाराबंकी। थाना कोठी में व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी समेत कई जगहों पर जिला मंत्री रवि भारती अनु.मोर्चा भाजपा बाराबंकी ने वन महोत्सव पर पौधारोपण किया! आपको बता दे कि जिला मंत्री रवि भारती अनु. मोर्चा भाजपा ने वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर, आम, अशोक, अमरूद, बर्गद आदि पौधे रोपित किए वन महोत्सव के कार्यक्रम में भारती ने इन वृक्षों द्वारा आक्सीजन की उपयोगिता बताई, एवम सभी से इन वृक्षों को रोपित करने की अपील की, जहां कोरोना की माहमारी को लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया गया वही पर जिला मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह परमार ने बताया कि हमारे जिला मंत्री तेजी से पेड़ो को लगवाने का काम कर रहे है। इस मौके पर थाना कोठी थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की और लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र समान है,, इस मौके पर एस आई विजय राठौर आर. एम. मूर्ति सचिन, प्रियंका समस्त स्टॉप एवम भाजपा के कुवंर अंबुज सिंह, हरिकेश सिंह, संदीप पांडे, देवराज मिश्र, अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

