पारख महासंघ की बैठक संपन्न

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। पारख महासंघ कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक श्री कोटवाधाम में संपन्न हुई। जिसमें देश की रक्षा करते हुए शहीद सेना के जवानों और कर्तव्य का पालन करने में शहीद हुए पुलिस के जवानों तथा अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की परपोती राजेश्वरी देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में कल हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए पदाधिकारियों ने अपना अनुभव शेयर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के जिला उपाध्यक्ष सियाराम बाबू ने सत्य गुरु समर्थ स्वामी जगजीवन दास को नमन करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को पारखी बनाना संगठन का मूल उद्देश्य है। ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर प्रदीप कुमार रावत ने कहा कि बाराबंकी से वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्षा कौशल किशोर जी से भेंट करके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भागीदारी सुनिश्चित करने की चर्चा करेगा। अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता और जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार यादव के संचालन में संपन्न हुई इस कार्यकर्ता मासिक बैठक में सामाजिक दूरी और संक्रमण से बचाव पर पूरा एतिहाद बढ़ता गया। बैठक में जिला प्रचारक सत्यनाम शरण, मास्टर दर्शन लाल, बदलूराम, मुकेश, अमित कुमार, मंगल प्रसाद, विशंभर दयाल, मंसाराम-ब्लॉक अध्यक्ष हैदरगढ़, राम भजन, अमित राम, डॉक्टर सीताराम राम रावत, छंगा लाल, राम सागर, विजय कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!