शिवसैनिकों ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मान

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। शिवसेना जिला पदाधिकारियों ने शिवसेना जिलाउप प्रमुख सूरज जायसवाल की अगुवाई में रामनगर थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष संजय मौर्य, एस एस आई रघुवीर सिंह, महादेवा चैकी इंचार्ज वेद प्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक विक्टर जेम्स, विश्वबंधु यादव, संजीव कुमार, राजेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र, उपहार एवं कर्मवीर सम्मान पत्र देकर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कोरोना काल लाक डाउन में जनता की सेवा व सुरक्षा की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहाकि शिवसेना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु लाक डाउन के समय प्रवासी व स्थानीय लोगों की सुरक्षा व सेवा में जुटे पुलिस, डाक्टर, सफाई कर्मी, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है जिसमें सर्वाधिक मत्वपूर्ण भूमिका पुलिस कर्मियों की रही है जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ चैबीस घंटे जन सेवा व सुरक्षा के प्रति तैयार रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया जो सराहनीय है। शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल ने कहा कि रामनगर क्षेत्र में कोरोना योद्धाओं को कर्मवीर सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया जाएगा जिससे लोगों को जनसेवा की प्रेरणा मिले। शिवसेना अपने सामाजिक सरोकार का निर्वहन कर आज पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया है। इस मौके आलोक बाल्मीकि, कौशल शुक्ला, दीपू बाल्मीकि, जिला सचिव रजनीश मिश्रा, ठाकुर शिवा सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!