छेदनलाल ने शिक्षा जगत में उन्होंने बड़े सराहनीय कार्य किया

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं शिक्षक नेता पंडित छेदनलाल की छठी पुण्य तिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रचार्य सईद अहमद की अध्यक्षता में एवं जिला सहकारी विकास के डायरेक्टर अमित शुक्ला के संचालन में जिला सहकारी विकास संघ कार्यालय प्रांगण में मनाये गये कार्यक्रम के आयोजक एवं संघ के अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला की अगुवाई में श्री शुक्ल के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। वाद के उनके जीवन में प्राप्त शैलियों पर विस्तार से बताया कि श्री शुक्ल अपने जीवन के अंतिम दिन तक शिक्षकों एवं कांग्रेसियों के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने जीवन में संघर्ष किया। शिक्षा जगत में उन्होंने बड़े सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ कांग्रेसी श्री सईद अहमद ने अपने जीवन के विचारों को साझा किया और शुक्ल के जीवन के अनिध घटनाओं पर प्रकाश डाला और उन्होंने श्री शुक्ल जी के पुण्य तिथि के एक बड़े आयोजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संघ के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता आनन्द शुक्ला ने अपने स्व0 पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बात का एहसास ही नहीं होता कि वह हमसे अलग हुये। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये संघ के डायरेक्टर अमित शुक्ला ने कहा कि श्री शुक्ल वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षकों के लिए अनवरत कार्य करने वाले एक महान पुरूष थे। उक्त कार्यक्रम में कमलेश कुमार यादव, शुशांत शुक्ला, राकेश तिवारी, मिथिलेश शुक्ला, दीना नाथ अवस्थी आदि ने अपने विचार रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!