*वृक्ष लगाएं और नदियों-तालाबों को संरक्षित करें। क्योंकि प्रर्यावरण हमें जीवन देता है।*

सगीर अमानुल्लाह जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी 6 जुलाई। भाषा।* उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज तहसील फतेहपुर स्थित ग्राम होली का पुरवा स्थित कल्याणी नदी के तट पर वृक्षारोपण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कल्पना कीजिए कि यदि सभी नदी सूख गई और जंगल नहीं रहेंगे तो क्या होगा। इसलिए वृक्ष लगाएं और नदियों-तालाबों को संरक्षित करें। क्योंकि प्रर्यावरण हमें जीवन देता है।

राज्यपाल ने कहा कि वह बाराबंकी तीसरी बार आईं है। पहली बार केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को देखने आईं थीं। दूसरी बार प्रगतिशील पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के फार्म पर औद्यानिक खेती देखने और आज कल्याणी पर हुए काम को देखने के साथ वृक्षारोपण करने आईं हूं। उन्होंने कहा कि पहले जिस धरती पर बच्चे खेलते कूदते होंगे उन्हें पता नहीं होगा कि यहां क्या था। मगर प्रधानमंत्री के आह्वान पर श्रमिकों की मेहनत से नदी फिर बहने लगी। कल्याणी फिर एक बार लोगों का कल्याण करने के लिए अपने मूल स्वरूप में लौट आई है।

 

सगीर अमानुल्लाह जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि पेड़ अंधाधुंध काट दिए गए। आबादी बढ़ी और आक्सीजन कम हुआ तो बीमारियां बढ़ गई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बधाई की पात्र है जिन्होंने पिछले वर्ष 22 करोड़ और इस बार 25 करोड़ वृक्ष लगाए। उन्होंने कहा कि बरगद पीपल के वृक्ष लगाना चाहिए। क्योंकि यह दिन रात आक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब कोविड 19 आया तो फिर से हमारी औषधि याद आईं। वह औषधि जो हमारी धरती पर आज भी उगती हैं। कार्यक्रम में सांसद सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के अलावा सभी विधायक मौजूद थे।

Don`t copy text!