बाराबंकी। मिशन प्रेरणा-हम बनाएँगे प्रेरक प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ऑपेरशन कायाकल्प की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी बंकी आर.पी.यादव द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम थी। कार्यक्रम में विकास खंड बंकी के प्रत्येक गांव के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा राज मिस्त्री उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी बंकी रामेन्द्र कुशवाहा, ए.डी.ओ.पंचायत संजीव जीडीपी एम.उद्धव राम, अवर अभियंता विश्वजीत राय, जे.ई.देवा शेखर श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह व सबा फातिमा (जिला समन्वयक नई पहल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदीप सारंग के नेतृत्व में रेडक्रॉस के वालंटियर्स द्वारा सैनिटाईजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण समर्पण से किया गया इस कार्य में स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा भी योगदान दिया गया। प्रधान और प्रधानाध्यापक द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय का कायाकल्प करने में सक्षम हैं तथा उन्हें मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में कोरोना के दृष्टिगत सोशल डिस्टेनसिंग, सैनिटाईजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी सावधानियाँ बरती गई। कार्यक्रम में स्वागत समिति से पारुल शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, सरिता रस्तोगी, संचालक राजेन्द्र त्रिपाठी, ऋतु अग्निहोत्री तथा विकास खंड बंकी के शिक्षक उपस्थित रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

