बच्चा गायब करने के प्रकरण में शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन मामला तहसील रामसनेहीघाट के आकांक्षा नर्सिंग होम का

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। शिवसैनिको के प्रतिनिधि मंडल ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र कटियार को ज्ञापन सौंपा। रामसनेहीघाट भिटरिया के आकांक्षा नर्सिंग होम से महिला के बच्चा गायब करने के प्रकरण की जांच हेतु मांग की है। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि तहसील रामसनेहीघाट के भिटरिया में स्थित आकांक्षा नर्सिंग होम से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी कामिनी देवी पत्नी रोहित शर्मा का नवजात शिशु बहाने से अस्पताल प्रशासन ने गायब कर दिया और सांठ गांठ कर लीपा पोती कर रहा है फर्जी रिपोर्ट बनाई गईं हैं। विगत 7 जुलाई को पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली और उसे चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा गया था। उन्होने कहा कि अभी तक पूरी जांच नही की गई और रिपोर्ट नही बनाई गई सत्ता पक्ष के संरक्षण में पुलिस दोषियों पर कार्यवाही नही कर रही है और जो पीड़िता के सहयोग में आता है उस नर्सिंग होम संचालक पुलिस से सांठ गांठ कर फर्जी प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमे में फंसा देते हैं शिवसैनिक पीड़िता को न्याय दिलाने में पीछे नही हटेंगें और जन आंदोलन भी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शिवसेना जिला उप प्रमुख आलोक बाल्मीकि, जिला सचिव दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित, वरिष्ठ नेता उमेश यादव शामिल थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!