बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर कोतवाली रामनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे तीन जुआंरियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रामनगर संजय मौर्या ने बताया कि हमें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम अमराई गांव भुण्ड गौशाला के पीछे कुछ लोग जुआं खेल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआं खेल रहे ज्ञान प्रकाश शर्मा उर्फ हिटलर, अमित कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा को रंगे हाथ धर दबोचां पुलिस ने इनके पास से 3100 रुपये बरामद किया है। वहीं थाना दरियाबाद पुलिस ने भी एक शातिर अपराधी सुरेश रावत उर्फ चक्कू निवासी हुसेपुर मजरे लालगंज थाना दरियाबाद के पास से एक नाजायज तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सुरेश रावत एक शातिर किस्म का अपराधी है इसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ थाना टिकैतनगर पुलिस ने अमरजीत पुत्र राजाराम निवासी जगनगर के पास से 20 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किये हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि अमरजीत काफी वर्षो से मारर्फिन खरीदने व बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमरजीत को ग्राम सिहोली तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
Related Posts

