पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में घोल देगा जहर: अहमद रजा
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर
बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम सभा जरगावां में ग्राम प्रधान मो. आदिल के द्वारा अपने ग्राम सभा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें उनके गावँ के अहमद रजा एडवोकेट ने बताया कि अगर पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में घोल देगा जहर। साथ में मो. नफीस गुर्जर मुसर्रफ आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आव्हान पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हर गावँ एवं सरकारी संस्थाओं को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया है बता दें कि ग्राम सभा जरगावां के युवा ग्राम प्रधान हर सरकारी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जैसे ही उनके गांव में वृक्षारोपण के लिए विभाग द्वारा पौधा मिला वह तुरंत अपने गावँ के युवाओं के साथ खाली जगहों पर वृक्षारोपण करना शुरू कर दिया। जिसकी गावँ के लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

