एबीवीपी के स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर सतरिख नगर इकाई द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्राथमिक विद्यालय दियानत नगर में विचार गोष्ठी एवं पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी शिवाकान्त मिश्र व उमाकांत शर्मा ने आम आंवला व अमरूद के पौधे रोपित कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का सन्देश दिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक सीताकांत स्वयंभू ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपना स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाती है। विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल 1949 से ही देश समाज के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए काम कर रही है जोकि आज एक वट वृक्ष का रूप ले चुका है। हमारा मूल उद्देश्य छात्र छात्राओं की समस्याओं को दूर कर युवाओं में राष्ट्रवाद व देशभक्ति का भाव भरना है। ज्ञान शील और एकता के महामंत्र के साथ विद्यार्थी परिषद देश को सशक्त नेतृत्व देने को प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सतरिख नगर मंत्री नीरज शर्मा, राहुल, दिवाकर, विकास, सचिन, जागृत आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!