गिरी पक्की दीवार, किशोरी गम्भीर

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। वुधवार की देर रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा में पक्की दीवार ढहने से एक 18 वर्षीय किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा निवासी मो0 अनीस की 18 वर्षीय पुत्री जीनत बानो वुधवार की देर रात्रि अपने भाई मो0 नफीस के घर लाइट जलाने जा रही थीं रास्ते में अब्बास अली की पक्की दीवार भरभरा कर ढह गयीं अचानक हुए हादसे में जीनत बानो बुरी तरह घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने शहर में स्थित अजन्ता अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!