गुरुकुल कम्प्यूटर एकाडमी सेन्टर का उदघाटन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। केनरा बैंक के सहयोग से मसौली चैराहे पर संचालित गुरुकुल कम्प्यूटर एकाडमी सेन्टर का उदघाटन सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान मुंजापुर के सन्त निष्ठा साहब ने फीता काटकर किया तथा सेन्टर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उदघाट्न पश्चात लोगो से रूबरू होते हुए सन्त निष्ठा साहब ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरुरी है। कंप्यूटर शिक्षा ने युवाओं को रोजगार के कई अवसर उपलब्ध प्रदान किये है। लोगो का कर्तव्य बनता है कि अपने बच्चों को सामान शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक शिक्षा अवश्य दिलाये जिससे बच्चो का भविष्य संवर सके। गुरुकुल कम्प्यूटर एकाडमी के प्रबन्धक एव संचालक सोहित वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढावा देना है। बेरोजगारी को मात देने के लिए युवा वर्ग को आधुनिक शिक्षा पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि सेन्टर में कम्प्यूटर शिक्षा सम्बन्धी पढ़ाई के आलावा समस्त प्रकार के ऑनलाइन व मिनी बैकिंग सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मेढ़िया राममूर्ति यादव, सेन्टर के अध्यक्ष इरशाद मलिक, कोषाध्यक्ष,अजय यादव, हेड कॉन्सलर दिवाकर प्रजापति, मनीष कुमार वर्मा, मो. दानिश, इसरार अली, प्रदीप कुमार वर्मा, लल्ला यादव आदि लोग मौजूद थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!