फर्जी शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में अनामिका शुक्ला नाम से 25 जिलों में बतौर शिक्षक काम करने के मामले में जांच जारी है. वहीं, इस बीच जिले के विकास खण्ड मसौली से अनामिका शुक्ला प्रकरण जैसा ही फर्जीवाड़ा सामने आया है। बीईओ उदयमणि पटेल ने थाना सफदरगंज में फर्जी शिक्षिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चले कि 8 अगस्त 2014 में प्राथमिक विद्यालय चंदवारा में बतौर सहायक अधियापिका के तौर पर बलिया जनपद के ग्राम अमतहापुर मजरे कुरेजी निवासी नवनीता यादव पुत्री श्रीधर यादव की नियुक्ति हुई थी। फर्जी डिग्री के जरिये नौकरी करने वाली नवनीता यादव उस समय सकते में आ गयी जब उपरोक्त पते की नवनीता यादव जो उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठा दोहरी घाट जनपद मऊ में सहायक अधियापिका ने 2 अगस्त 2018 को जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मेरे पैन कार्ड संख्या एएचएफपी नम्बर 476 पी पर बाराबंकी जिले में गलत फीडिंग की जा रही है। छानबीन पर पता चला कि नवनीता यादव नामक शिक्षिका शिक्षा क्षेत्र मसौली के प्राथमिक विद्यालय चंदवारा में सहायक अधियापिका के तौर पर सेवारत है। जाँच में दोनों के पैन कार्ड नम्बर समान पाये गये जिसकी आख्या 3 अगस्त 2018 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गयी। अपने को फँसता देख फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाली चंदवारा प्राथमिक विद्यालय की नवनीता यादव 14 सितम्बर 2018 से बिना सूचना के फरार हो गयी तथा स्कूल के कुछ अभिलेख आदि भी गायब कर दिया। बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण बीईओ कार्यालय से नवनीता यादव के मूल पते पर डाक के जरिये सूचना दी गई परन्तु कोई जवाब नही आया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को अन्तिम अवसर देते हुए 12 अक्टूबर 2019 को समाचार पत्रों में नोटिस जारी कर 15 दिन के अन्दर जवाइनिग के निर्देश दिये गये परन्तु उपस्थित न होने पर 15 नवम्बर को शिक्षिका को घोर लापरवाही कर्मचारी आचरण नियमावली उल्लघन एव कूटरचित ढंग से शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त करने का दोषी ठहराते हुए पदच्युत कर दिया गया और शासकीय धन के गबन का दोषी करार दिया गया। जिलाधिकारी बाराबंकी ने 3 जुलाई को बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर पदच्युत शिक्षिका नवनीता यादव के विरुद्ध कूटरचित अभिलेख बनाने, गलत ढंग से शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त कर शासकीय धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली उदयमणि पटेल की तहरीर पर थाना सफदरगंज में धारा 409, 419, 420, 471 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाक्स

प्रदेश के आदर्श स्कूल में निकली फर्जी शिक्षिका ■

प्राथमिक विद्यालय चंदवारा प्रदेश में आदर्श स्कूल के रूप में जाना जाता है जिसके रखरखाव एव शिक्षण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत कई बार राज्य एव राष्ट्रीय स्तर का पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी है। विद्यालय को आदर्श मानकर ही पूरे प्रदेश में सभी विद्यालयो में कायाकल्प किया जा रहा है।

बाक्स

सत्यापन के बाद हो रही है फीडिंग

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद मसौली क्षेत्र में भी फर्जी शिक्षिका का मामला आने के बाद क्षेत्र के समस्त 357 शिक्षक एव शिक्षिकाओं के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। बीईओ उदयमणि पटेल ने बताया कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सभी टीचरों के स्वहस्ताक्षरित फोटो कॉपी की सीडी में स्किनिंग की जा रही हैं प्रतिदिन 30 टीचरों के मूल अभिलेखों की जाँच कर फीडिंग की जा रही है।

Don`t copy text!