-बार-बार हैरान व परेशान किये जाने से नाराज व्यापारी मुख्यमंत्री आवास के समक्ष देगा धरना
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स
फिर पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है बुजुर्ग ढाबा व्यापारी को! -पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय।
बाराबंकी। जनपद में पुलिस किस तरह से एक वृद्ध व्यापारी से अपनी खुन्नस मिटा रही है उससे लगता है कि वह सरकार के आदेश को नहीं मानती है। मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि हाईवे किनारे स्थित सभी ढाबे व पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे फिर स्थानीय चैकी इंचार्ज भगवान दास यादव द्वारा व्यापारी को परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाये जा रहे हैं। व्यापारी ने जब इस सम्बंध में उक्त चैकी इंचार्ज को आदेश की कापी तथा न्यूज पेपर में प्रकाशित खबर को दिखाया फिर भी वह मानने को तैयार नही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित का एकता ढाबा स्थित 727 नेशनल हाइवे, निकट भेड़हानाला, देवा रोड, बाराबंकी में है। पीड़ित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने ढाबे का संचालन कर रहा है किन्तु सोमैयानगर चैकी इंचार्ज भगवान दास यादव व चीता सिपाही पीड़ित को ढाबा का संचालन नहीं करने दे रहे हैं। दिनांक 10.07.2020 की रात्रि 10.00 बजे भगवानदास यादव अपने दलबल के साथ आये और गंदी-गंदी गालियां (आपत्ति जनक) देते हुए जान से मारने की धमकी दिया कि तुमको ढाबा हम लोग खोलने नहीं देंगे। पीड़ित के साथ इससे पूर्व भी उक्त भगवानदास यादव द्वारा कई बार हैरान व परेशान किया जा चुका है जिसके सम्बंध में पीड़ित ने कई उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था तब जाकर स्थानीय पुलिस शांत हुई थी। भगवानदास यादव ऐलानियां कहते हैं कि जब तक हम इस चैकी पर रहेंगे, ढाबा चलने नहीं देंगे क्योकि तुमसे मेरा व्यक्तिगत फायदा नही हो पा रहा है। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की कि उक्त भगवानदास पीड़ित को किसी संगीन फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेज सकते हैं। पीड़ित को स्थानीय पुलिस द्वारा बार-बार हैरान व परेशान किया जा रहा है जिससे पीड़ित भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
पीड़ित ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए बताया कि जल्द ही अगर स्थानीय पुलिस के विरूद्ध कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो पीड़ित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन देगा। अब देखना है कि उक्त पीड़ित को न्याय मिलेगा या फिर उसे मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया जायेगा।
अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

