जयंती पर याद किये गये शहीद चन्द्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। भारत देश की आजादी के इतिहास में 23 जुलाई का अपना एक अलग स्थान है इस दिन आजादी के दो रणबाकुरो अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जिन्होने अपनी बहादुरी और साहस की कहानी खुद लिखी, दूसरे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जिन्होने समाज में फैली जाति प्रथा, बाल विवाह जैसी तमाम बुराईयो के खिलाफ आवाज बुलन्द की और महिलाओ की शिक्षा और विकास पर जोर दिया तथा हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले इस प्रस्ताव को सबसे पहले रखने वाले स्व0 बाल गंगाधर तिलक ने जन्म लिया था। आजादी की लडाई के शक्तिशाली व्यक्तित्व अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद तथा ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीति का जमकर विरोध करे वाले अपनी जेल यात्रा के दौरान गीता रहस्य नाम की ऐतिहासिक पुस्तक लिखने वाले बाल गंगाधर तिलक के जयंती के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे नमन करते है। उक्त उद््गार राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर स्व. बाल गंगाधर तिलक तथा अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात्् व्यक्त किये। जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में मुख्यरूप से तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, इरफान कुरैशी, सत्य प्रकाश वर्मा, अली अब्बास जैदी, अम्बरीश रावत सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थे।

Don`t copy text!