बाराबंकी। पुष्टाहार से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त होती है। महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार से बहुत मद्द मिलती है। उक्त विचार आज जैदपुर विधानसभा के अन्तर्गत विकास खण्ड मसौली के प्रतापगंज व बंकी ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम मजीठा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डोर-टू-डोर वितरण करने के पश्चात जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आज अपनी विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम प्रतापगंज व मजीठा में बाल विकास परियोजना अधिकारी व आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ डोर-टू-डोर जानकर गर्भवती महिलाओं व बच्चो को पुष्टाहार का वितरण कराया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान जगत नरायण, कामता प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, पिन्कू सैनी, मोहम्मद रिजवान संजय, सौम्या सिंह समेत आदि लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

