पीड़ित पत्रकार ने थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। योगी राज में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे है लेकिन इस पर किसी को कोई सुध नहीं है।देश के चैथे स्तंभ काहे जाने वाले पत्रकार अपने ऊपर हो रही हिंसा से परेशान है। कुछ दिन पूर्व छपी खबर की रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके साथियों ने दरियाबाद स्थित दुकान पर पत्रकार को पकड़ कर मारा पीटा व दुकान से नीचे ढकेल दिया।जिससे पत्रकार को काफी चोट आई। पीड़ित पत्रकार फरियाद लेकर दरियाबाद कोतवाली पहुँचा। पत्रकार बृजमोहन ने थाने में प्रार्थना पत्र देेकर ने न्याय की गुहार लगाई है। पत्रकार ने आरोप लगाया कि मै बृहस्पतिवार करीब दोपहर 2 बजे अपने कार्य से भगवानपुर ग्राम पंचायत कुसफर से वापस आ रहा था। तभी ग्राम कुसफर प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव पुत्र रामप्रसाद यादव व प्रमोद वर्मा पुत्र रामफेर वर्मा ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने लगे। जिससे काफी चोटे आई तभी वहाँ पर मौजूद लोगो ने मुझे किसी तरह बचाया और आगे बताया कि मेरे द्वारा कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत कुसफर की खबर की रंजिश को लेकर मुझे मारा पीटा और धमकी दी कि जितने भी पत्रकार ने मेरी खबर लिखी है सब को एक एक करके देख लूँगा। दरियाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!