कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दम्पत्ति का शव

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

बाराबंकी। सामूहिक आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला कोठी थाना इलाके के सेमरावा गांव का है जहां संदिग्ध हालात में मकान की छत पर बने कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों पति- पत्नी ने कोई जहरीला प्रदार्थ खा कर आत्महत्या की है। परिजनों की माने तो मृतक प्रशांत कोठी इलाके में ही होटल का व्यवसाय करता था और बीती रात रोजाना की तरह ही अपनी पत्नी नैन्सी के साथ मकान की छत पर बने कमरे में सोने गया था लेकिन सुबह जब काफी देर तक दोनो पति-पत्नी नीचे नही आये तो परिजनो को उनकी चिंता हुई जिसके बाद जब प्रशांत की बहन उन्हें जगाने छत पर गयी तो वहां का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए। अंदर कमरे में प्रशांत का शव बिस्तर पर पड़ा था वही उसकी पत्नी नैन्सी का शव नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल करने के बाद दोनों शवो का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार कर रही है। गौरतलब है बाराबंकी में बीते कुछ दिनों में सामुहिक आत्महत्या की ये तीसरी घटना सामने आयी है इसके पहले बीती 5 जून को नगर कोतवाली इलाके के सफेदाबाद कस्बे में विवेक शुक्ला नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चो को मार कर फाँसी लगा ली थी वही बीती 14 जुलाई को भी नगर कोतवाली इलाके की आवास विकास कालोनी में अनिल गौर नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों समेत फांसी लगा कर सामुहिक आत्महत्या का मामला सामने आया था।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

Don`t copy text!