आसान किस्त योजना व किसान आसान किस्त योजना के लाभार्थियों को पावर कारपोरेशन ने 31 जुलाई तक अपनी सभी किस्तें जमा करने की छूट दी
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना के लाभार्थियों को पावर कारपोरेशन ने 31 जुलाई तक अपनी सभी किस्तें जमा करने की छूट प्रदान की है।
उपखंड अधिकारी विद्युत राजेश सिंह ने बताया आसान किस्त योजना व किसान आसान किस्त योजना में पंजीकृत बड़े बकायेदारों का पंजीकरण किया गया था।किस्तों में बकाया धनराशि जमा करनी थी।कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते उपभोक्ता नियमित रूप से क़िस्त नही जमा नही कर सके।ऐसे उपभोक्ताओं को बकाया क़िस्त की धनराशि जमा करने की छूट पवार कारपोरेशन ने जुलाई माह तक प्रदान की है।बताया कि जुलाई में क़िस्त न जमा करने वालों वाले उपभोगताओं का विद्युत विच्छेदन कर वसूली की आरसी जारी की जाएगी।

