भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की शाम स्टेवायर में उतरे करेंट की चपेट में आकर एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय के मुताबिक सैदपुर निवासी राजित राम पुत्र राम दयाल के परिजन शनिवार कि शाम खेत में भैंस चरा रहे थे।इसी दौरान भैंस खेत में लगे बिजली के पोल के स्टेवायर में उतरे करेंट के चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।भाजपा नेता राकेश तिवारी ने बताया उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति ठप करा दी गई है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने हेतु घटना की जानकारी मवई पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ.आंनद सिंह को दे दी गई है।
Related Posts

