महारैली से कांग्रेस संगठन में एक नई उर्जा का संचार किया है: पुनिया

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी है संगठन की एक गरिमा है उसकी गरिमा के खिलाफ जो काम करेगा संगठन उस पर सख्त कार्यवाही करेगा। उक्त अनुरोध कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कांग्रेस परिवार के सदस्यो से किया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संचालन युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सिकन्दर अब्बास रिजवी ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तनुज पुनिया मौजूद रहे। इस मौके पर तनुज पुनिया ने राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक का स्वागत करते हुये कहा कि जो भी केन्द्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व ने 14 दिसम्बर की भारत बचाओ महारैली मे जनपद से संख्याबल की आपेक्षा की है उससे कही ज्यादा कांग्रेस परिवार के सदस्य रामलीला मैदान में पहुंचकर दिल्ली की रैली को कामयाब बनायेगे। तनुज पुनिया ने कहा भारत बचाओ रैली समय की मांग थी हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने देश की सो रही सरकार को जगाने के लिये इस महारैली का आयोजन करके कांग्रेस संगठन में एक नई उर्जा का संचार किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने जनपद क समस्त कांग्रेसजनो से महारैली की सफलता के लिये तन, मन, धन से लग जाने का अनुरोध किया। बैठक में मुख्यरूप से निवर्तमान अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, के.सी. श्रीवास्तव, रामानुज यादव, विशाल वर्मा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Don`t copy text!