वायुसेना की सामरिक शक्ति में ‘राफेल’ का इजाफा, राजनाथ सिंह ने दी सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अंबाला । भारतीय वायु सेना की समारिक शक्ति में इजाफा करने अब राफेल का आगमन हो गया है। दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए राफेल विमान का पहला बेड़ा अंबाला एयरबेस पहुंच चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी दी है। पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा हरियाणा के अंबाला एयरबेस में तैनात रहेगा। लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी थी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान मौजूद हैं। मालूम हो कि अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। हालांकि मीडियाकर्मियों को अब राफेल लड़ाकू विमान की फोटोग्राफी करने की अनुमति मिल गई है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

Don`t copy text!