बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की 23 सदस्यी नगर कमेटी की स्वीकृृति प्रदान कर दी है। नगर कांग्रेस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष ने 4 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 13 सचिव के साथ ही मोहम्मद जफर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृृत नगर कांग्रेस कमेटी में अफाक अली, मो. फैसल, सोनम वैश्य, रामचन्दर वर्मा को उपाध्यक्ष, डा. बलराम वर्मा, राजेन्द्र कुरील, मीरा देवी, अजय सिंह वर्मा, जय प्रकाश सिंह, को महासचिव, निशान्त रस्तोगी, पंकज कुमार वर्मा, दानिश खान को सचिव तथा मोहम्मद जफर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकृृत नगर कांग्रेस कमेटी में स्पष्ट किया है कि कमेटी के क्षेत्राधिकार में आने वाले कांग्रेस पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी, सदस्य एवं एआईसीसी, सदस्य पीसीसी, उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के वह सदस्य जो सम्बन्धित जिला शहर के निवासी हो, कांग्रेस के विगत लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, निर्वाचित जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, फ्रण्टल संगठनो, विभागो, प्रकोष्ठो के जिला/शहर अध्यक्ष, मुख्य संगठक विशेष आमंत्रित सदस्य होगे। नवनियुक्त नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो को राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, पूर्व विधायक छोटे लाल यादव, सरवर अली खां, राजलक्ष्मी वर्मा, सरजू शर्मा सहित कांग्रेस परिवार के सदस्यो ने बधाई दी है।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

