पूर्वजो की बनी समाधियों को तोड़ा, शिकायत

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ भूमाफियाओं की ऊंची रसूख के चलते, प्रशासन महज खानापूर्ति कर भूमाफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा है, प्रशासन द्वारा भू माफियाओं के ऊपर कोई कार्यवाही न करने से ऊंची रसूख वाले माफियाओं ने रातों-रात दलित के पूर्वजो की बनी समाधियों को तोड़ दिया है। बताया जाता है कि मामला असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे जबर मजरे हकामी का है यहां के निवासी अशोक कुमार पुत्र माताफेर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के ही संतोष कुमार अपने सहयोगी रमन, बलराम, सत्यनाम, रमेश आदि के साथ आए और उसके पूर्वजों की बनी समाधियों को तोड दिया है। वही लोगों में चर्चा है कि दोनों लोगों का सरकारी भूमि बंजर पर कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों की गई थी। मौके पर पहुँची असन्द्रा पुलिस व राजस्व विभाग की टीम द्वारा सरकारी भूमि बंजर से भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि बीती रात दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर बनी समाधियों को तोड़ डाला जिसकी शिकायत पीड़ित ने असन्द्रा थाने पर कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में असंद्रा थाना अध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!