रूस व ईरान के दीर्घकालीन सहयोग के दस्तावेज़ को अपडेट करने पर ज़रीफ़ का बल

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने रूस व ईरान के दीर्घकालीन सहयोग के दस्तावेज़ को रणनैतिक संबंधों के स्तर तक अपडेट करने पर बल दिया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को रूस की संसद ड्यूमा की विदेश संबंध समिति के प्रमुख लियोनिड स्लट्स्की से तेहरान में मुलाक़ात के अवसर पर दोनों देशों की संसदों के संबंधों विशेष कर उनके द्वारा आपसी रणनैतिक संबंधों को मज़बूत बनाने के संकल्प को अहम बताया। स्लट्स्की ने भी कोरोना महामारी के फैलाव के दौरान अपनी तेहरान यात्रा का लक्ष्य, दोनों देशों के संबंधों के स्तर को ऊंचा उठाना और आपसी रुचि के अहम विषयों पर विचार-विमर्श करना बताया।ईरान के विदेश मंत्री और रूसी संसद की विदेश संबंध समिति के प्रमुख ने अपनी इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा आर्थिक सहयोग, परमाणु समझौते से संबंधित मामलों, सीरिया, इराक़, यमन व लीबिया के ताज़ा हालात, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में तेहरान व माॅस्को की सहकारिता इत्यादि के बारे में भी विचार विमर्श किया। लियोनिड स्लट्स्की ने, जो ईरान के उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात के लिए तेहरान में हैं, शनिवार को ईरान के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ से भी मुलाक़ात और बात-चीत की थी।

Don`t copy text!