उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का आज निधन हो गया है, कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था, वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं, वह पूर्व में सांसद भी रह चुकी हैं
कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं
कमल रानी की कोरोना से मौत हुई है, वे 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं. बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां आज रविवार को उनका निधन हो गया. कमल वरुण का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था. पिछले महीने उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें वे संक्रमित पाई गई थीं.

