औषधि विभाग द्वारा छापेमारी करने के बाद हड़कंप मच गया।

शमीम अंसारी : एसएम न्यूज24टाइम्स .

फतेहपुर वर्मा चौराहा स्थित राजस्थान स्वीट हाउस में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा छापेमारी करने के बाद हड़कंप मच गया। बड़ी बात यह रही कि जिस समय छापेमारी की जा रही थी उस समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा था। इस समय रक्षाबंधन के मद्देनजर मिठाइयों की दुकानों में जमकर खरीदारी का दौर जारी है इसी दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल के चलते वर्मा तिराहा स्थित राजस्थान स्वीट हाउस में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी किया। जिसमें मिठाइयों में मधुमक्खी, बर्रईया मिलने के चलते मिठाइयों के नमूने भरे गए और दुकानदार को जमकर फटकार लगाई गई साथ ही उसका चालान भी किया गया। हम आपको बता दें रक्षाबंधन त्यौहार के चलते बड़ी मात्रा में मिठाइयों की बिक्री हो रही है जिसके चलते रातों-रात कुछ दुकानदार मालामाल होने के चलते मिठाइयों की गुणवत्ता भी नहीं रख पा रहे हैं इसी के चलते खाद्य एवं औषधि विभाग सावधानी बरतते हुए लगातार छापेमारी कर रहा है हालांकि राजस्थान स्वीट हाउस में जिस समय नमूने भरे जा रहे थे तमाम खरीदार भी सकते में आ गए और मिठाईयां लेने से इनकार कर दिया क्योंकि त्योहारों पर लोग चाहते हैं कि उन्हें पैसा भले ही ज्यादा लग जाए लेकिन मिठाई अच्छी मिले लेकिन जब दुकानों में इस तरीके की मिठाई मिलेगी जहां पर मधु मक्खी मक्खी बैठ रही है तो फिर आदमी कैसे शुद्धता पर विश्वास करेगा फिलहाल नमूना भरने के बाद यह जांच का विषय है कि राजस्थान स्वीट हाउस की मिठाई शुद्ध है या नहीं।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!