सिद्धौर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुरौंधा गांव में दिमागी सन्तुलन ठीक न होने के कारण एक युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य ही कि असंद्रा थाना क्षेत्र दुरौंधा गांव निवासी अशर्फीलाल गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री, जिसका दिमागी सन्तुलन ठीक ना होने के कारण बीते तीन दिन पूर्व वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता ना चला तीन दिन बाद थाना क्षेत्र के ही तोरई गांव के करीब एक जंगल में चिलवल के पेड़ में दुपट्टे से लटकी उसकी लाश मिली। मृतका के पिता अशर्फीलाल गुप्ता ने बताया कि उसकी पुत्री गौरी 16 वर्ष की दिमागी हालत ठीक ना होने के कारण उसका इलाज सिद्धौर सीएचसी में चल रहा था। मेरी पुत्री दिन पूर्व अचानक घर से कहीं चली गई थी। हम लोगों द्वारा काफी खोजबीन भी की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसकी शिकायत भी सिद्धौर चैकी पुलिस पर की गई थी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के लाश की पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

