बाराबंकी। विकास हमारा संकल्प है जीवन का एक ही लक्ष्य है क्षेत्र की जनता को सुखी संपन्न और सुविधा युक्त बनाकर चहुंमुखी विकास के पायदान पर पहुचाऊं उक्त कथन बंकी ब्लॉक के ग्राम मुनक्कीपुरवा तथा देवा ब्लॉक के ग्राम अजगना एवं देवकलिया में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग रोडो का उद्धघाटन करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि एमएलए या एमपी होना बहुत बड़ी बात नहीं होती,जनता का सेवक होना बेहद जरूरी होता है मेरा प्रयास जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जिस भरोसे के साथ छेत्र के लोगो ने अपना सेवक चुन दोबारा अपनी सेवा का अवसर दिया है मै आप लोगो को आश्वस्त करता हूं कि आप सभी के भरोसे को बरकरार रखते हुए आप सभी की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहता आया हूं और आगे भी रहूंगा। विधायक श्री यादव ने कहा कि सरकार का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना है लेकिन जब से वर्तमान बीजेपी सरकार सत्ता में आयी है सरकार अपना दायित्व भूल गई है जनता से किए गए वादों को ना निभाना और जनता को धोखे में रखना सरकार की कला है। विधायक धर्मराज ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में निर्माण,विकास,कल्याण,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रो में व्यापक कार्य किया गया। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया गया साथ ही साथ लैपटॉप वितरण,समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति,वृद्धा पेंशन देकर जरूरतमंदो को राहत पहुंचाने का कार्य अखिलेश यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो सुल्तान,उदय कान्त यादव, नन्हा रावत, रमेश यादव, ओम प्रकाश यादव, महादेव चैहान, मो शाहबुद्दीन, मो वारिस, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, सौरभ यादव, मुन्ना यादव, मो. युसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

