महिला का नहर में दिखा शव

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिन्दौरा डबल नहर में पुल के निकट एक अज्ञात महिला के तैरता शव को ग्रामीणों ने देखा गया ग्रामीणों की सूचना पर जब तक मसौली पुलिस पहुँचती इससे पूर्व शव नदारद हो गया जबकि मसौली पुलिस ने शव की सघन तलाश की परन्तु शव का न मिलना कही न कही आसपास ही अप्रिय घटना की ओर इशारा कर रही हैं। जब शव देखा गया तब पानी का बहाव कम था लेकिन थोड़ी ही देर में पानी का तेज बहाव आ गया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है। पानी के तेज बहाव के कारण शव बह गया है या पानी में ही बैठ गया है। जिससे पुलिस के पहुँचने से पूर्व शव लापता हो गया। बहरहाल मसौली पुलिस देर शाम तक शव की तलाश में जुटी रही परन्तु पता नही चल सका। प्रभारी निरीक्षक राघवेंन्द्र प्रताप रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पहुँच कर शव की तलाश की गयी परन्तु बरामद नही हो सका शव की तलाश जारी है।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!