ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण कारियों पर की कार्यवाही की मांग
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रूदौली क्षेत्र के एक गांव में हुए जल भराव की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम रूदौली को शिकायती पत्र देकर पानी की निकासी की समस्या दूर कराए जाने की मांग की है।
विकास खण्ड रूदौली के ग्राम हरौरा गुजरान मजरे एथर निवासी राम नरेश,राम सुरेश,राम सजीवन,किस्मत अली,अकबर अली,इदरीश,रज्जन लाल,सन्तोष कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम वासी जगजीवन पुत्र किशुन व जामिन अली पुत्र नज़ीर पर आरोप लगाया है की इन लोगों ने नाला व पुलिया पाटकर मकान बनवा लिया है।जिससे पूरा पानी रास्ते मे ही भरा हुआ है जिस कारण ग्राम सभा के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है गांव में दूषित पानी के जलभराव व पड़ रही भीषण गर्मी के कारण गांव में संक्रामक रोग फैल सकता है।ग्रामीणों ने एसडीएम से किये गए अतिक्रमण को हटवाकर बन्द नाला व पटी पुलिया को शीघ्र खुलवाए खुलवाए जाने व अतिक्रमण कारियों पर कार्यवाही की मांग की है।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है निस्तारण के लिए चौकी इंचार्ज सुजागंज सुधाकर यादव व राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा को निर्देशित किया गया है।

